स्वास्थ्य देखभाल संबंधी सामग्री की आपूर्ति के लिए एक पोर्टल Aarogya Path बनाया गया है जो कोविड-19 महामारी से प्रभावी तरीके से निपटने में Manufacturers, Distributors और Consumers के लिए सहायक होगा। यह पोर्टल आपूर्ति श्रृंखला में आ रही बाधाओं को दूर करने में मदद करेगा।
इस पोर्टल का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर देखभाल संबंधी सामग्री के संबंध में सूचना प्रबंधन और भविष्य की जरूरतों का आकलन करना है। इस पर स्वास्थ्य देखभाल संबंधी वस्तुओं की मांग और आपूर्ति की जानकारी दर्ज होगी। इससे अस्पतालों, प्रयोगशालाओं, शोध संस्थानों, चिकित्सा कॉलेजों और रोगियों को मदद मिलेगी। यह पोर्टल Distributors, Manufacturers और Importers को Medical devices, Medicine, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण और अन्य वस्तुओं की मांग का आकलन करने में मदद करेगा।

Council of Scientific and Industrial Research (CSIR) ने कहा है कि आने वाले वर्षों में आरोग्य पथ स्वास्थ्य देखभाल की सूचना देने वाला प्रमुख केंद्र होगा। इससे उपभोक्ताओं और आपूर्तिकताओं के बीच दूरी घटेगी तथा उचित दरों पर चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हो सकेंगे।
